Haryana
Trending

अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा देने का निरंतर प्रयास करें एसपी।।

अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा देने का निरंतर प्रयास करें एसपी।।

सिरस -(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा सरकार द्वारा 2011 बैच के डीएसपी आदर्शदीप सिंह को पुनर्नियोजन (रिडेजिग्नेशन) करते हुए एएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि कंधों पर स्टार बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए और अधिक मेहनत, समर्पण एवं लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज सेवा का अनूठा उदहारण प्रस्तुत करें । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस सेवा समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी उनकी ड्यूटी लगे, वहां के लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर उनका विश्वास जीतना चाहिए और बेहतर कार्यशैली से अपनी पहचान बनानी चाहिए। एएसपी आदर्शदीप सिंह ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया तथा मिठाई बांटकर बधाई स्वीकार की । उल्लेखनीय है कि डीएसपी पद पर रहते हुए उन्होंने पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, जींद और फरीदाबाद में अपनी सेवाएं दी हैं। पिछले लगभग दो वर्षों से सिरसा में तैनात रहते हुए उन्होंने कई सराहनीय कार्य कर विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है । । #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button