कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार से जल्द पूरी करने की मांग की।।
कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार से जल्द पूरी करने की मांग की।।

डबवाली ( पंकज गोदारा ):-नगर परिषद डबवाली में कार्यरत कच्चे, पक्के व ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।इस बीच नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा और वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल हड़ताल स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कर्मचारियों के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना स्वच्छता की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि न केवल कर्मचारियों को राहत मिल सके बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से बहाल हो सके। छाबड़ा ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी इस मामले को उच्च स्तर तक उठाकर कर्मचारियों को उनका हक दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry