Haryana
Trending

महाराणा प्रताप की तरह राष्ट्र को सर्वोपरि माने युवा: विधायक योगेंद्र राणा।।

महाराणा प्रताप की तरह राष्ट्र को सर्वोपरि माने युवा: विधायक योगेंद्र राणा।।

करनाल-(सुभाष चंद ) :- महाराणा प्रताप चौक और महाराणा प्रताप स्मृति भवन में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे परिसर में महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में असंध से विधायक योगेंद्र राणा, राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह तथा इनेलो नेता राणा यशवीर कुक्कू, वरिष्ठ उप प्रधान राजवीर ब्रास, महासचिव भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह ऊंचा समाना, प्रमोद चौहान, अमित सिंह, मानसिंह एडवोकेट कुलदीप पवार, अनिल चौहान, अक्षय राणा, भूप सिंह, गौरव राणा मैनेजर अरडाना, दीपक राणा मैनेजर विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, संघर्ष और सम्मान की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों तक उनकी गौरवशाली विरासत पहुंचानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान कियइनेलो नेता राणा यशवीर कुक्कू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राष्ट्र और स्वाभिमान सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महापुरुषों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, भाईचारा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button