लाखों रूपए की हेरोइन बरामगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू ।।
लाखों रूपए की हेरोइन बरामगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू ।।

बड़ागुड़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने लाखों रुपए की 50 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीती 5 अप्रैल 2026 को बड़ागुढ़ा थाना की एक पुलिस टीम ने नजदीकी वाटर वाक्स गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र से आरोपी युवक बलजीत सिंह पुत्र भूरा सिंह को लाखों रूपए की 50 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर बड़ागुढ़ा थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ में सामने आया कि वह बरामद हेरोइन श्रवण सिंह उर्फ वकील पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव भंगू जिला सिरसा से लेकर आया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी श्रवण की तलाश शुरू की और खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। #Newstodayhry @Newstodayhry


