Haryana
Trending

इंवेस्टमेंट के नाम पर 1,62,000 रूपये की ठगी, खाताधारक सहित 4 गिरफ्तार साइबर थाना NIT की कार्रवाई।।

इंवेस्टमेंट के नाम पर 1,62,000 रूपये की ठगी, खाताधारक सहित 4 गिरफ्तार साइबर थाना NIT की कार्रवाई।।

Add Post

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा ):– फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिस पर इंवेस्टमेंट के नाम पर 1,62,000 रूपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनीष(23), सचिन(22), रोहित(26) वासी पानीपत व रमन(22) वासी सोनीपत के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT-5 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे संपर्क किया, उन्होंने स्वयं को PIMCO कंपनी से संबंधित बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया, फिर ठगो द्वारा फर्जी प्रॉफिट रिपोर्ट, दस्तावेज एवं अधिक रिटर्न का लालच देकर उसे झांसे में ले लिया, जिस पर उसने निवेश के लिये ठगो द्वारा बताये खाता में अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये कुल 1,62,000 रूपये ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज किया गया। पुछताछ में सामने आया कि मनीष खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे सचिन को, सचिन ने आगे रोहित को, रोहित ने यह खाता आगे रमन को दिया था। खाते में ठगी के 34000 रुपये आये थे। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से चारो की जमानत मंजुर हुई है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button