खंड क्षेत्र के गांव झोरड़रोही पातशाही दसवीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए ।।
।खंड क्षेत्र के गांव झोरड़रोही पातशाही दसवीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए ।।

बड़ागुढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल) :- खंड क्षेत्र के गांव झोरड़रोही पातशाही दसवीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
उन्होने ने कहा कि अभी हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जहां भाजपा ने पानी की तरह रुपया बहाया है। चुनावों के दौरान रैलियों में हेलीकॉप्टर, निजी विमान और दुनियाभर की गाड़ियाँ चल रही थीं। इनका खर्च कौन वहन कर रहा था, देश की जनता यह जानना चाहती है। विनोद झोरड़ ने कहा किवीआईपी कल्चर खत्म हो,देश की जनता खून-पसीने की कमाई से टैक्स देती है। उसी टैक्स के पैसे से नेताओं के काफिले, सुरक्षा, सरकारी बंगले और हवाई यात्राओं पर भारी खर्च होता है। जब जनता से त्याग की उम्मीद की जा रही है, तो सबसे पहले वीआईपी कल्चर पर रोक लगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि नेताओं और आम नागरिक के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए। यदि ईंधन बचाना और फिजूलखर्ची रोकना जरूरी है, तो इसकी शुरुआत ऊपर से होनी चाहिए। मंत्री, सांसद और विधायकों के काफिलों में दर्जनों गाड़ियों का चलना बंद हो। खाप के उपाध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करे। जनता को यह जानने का हक है कि हजारों करोड़ रुपये कहां से आए और कहां खर्च हुए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के लिए खर्च की सीमा तय हो और उसकी सख्ती से निगरानी हो।
झोरड़ ने कहा कि जब तक नेता खुद मिसाल पेश नहीं करेंगे, तब तक आम जनता से त्याग की अपील करना बेमानी है। सामाजिक ताना-बाना तभी मजबूत होगा जब शासन में पारदर्शिता और बराबरी होगी।बैठक में खाप के उपाध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह, प्रधान महासचिव सुभाष झोरड़, पूर्व सरपंच नछतर सिंह, जसपाल सिंह झोरड़, रामकुमार, इंद्रपाल, डाक्टर सुभाष, शगनजीत झोरड़ कुरगांवाली, पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह, नाजर सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह, हरबंस सिंह, कुलदीप सिंह, भूरा सिंह झोरड़, गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह, देसा सिंह तथा जसवंत सिंह झोरड़ मौजूद थे । #Newstodayhry @Newstodayhry




