ग्लोबल स्टडी पॉइंट द्वारा नीट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक धार्मिक यात्रा का आयोजन ।।
ग्लोबल स्टडी पॉइंट द्वारा नीट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक धार्मिक यात्रा का आयोजन ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) -: ग्लोबल स्टडी पॉइंट ओढ़ा जो कि इस क्षैत्र का जाना-माना जेईई तथा नीट प्रशिक्षण संस्थान है की प्रबंधन समिति एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा हाल ही में आयोजित नीट-2026 परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के लिए श्री सालासर धाम तथा खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन हेतु एक विशेष धार्मिक एवं प्रेरणादायक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, संस्थान की प्रबंधन टीम तथा स्टाफ सदस्य भी शामिल रहे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी उत्तर कुंजी के अनुसार संस्थान के विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत शानदार रहने की संभावना है। विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने श्री सालासर धाम में बालाजी महाराज के दर्शन कर सेवा, श्रद्धा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का संदेश ग्रहण किया। वहीं श्री खाटू श्याम जी मंदिर में विद्यार्थियों ने जीवन में धैर्य, विनम्रता तथा संघर्ष के बाद मिलने वाली सफलता का महत्व समझा। मंदिरों के आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण ने विद्यार्थियों को मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा प्रदान की।
संस्थान की निदेशक करनजीत कौर ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन करवाना नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों को यह सिखाना भी था कि जीवन में सफलता के साथ संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं आध्यात्मिक संतुलन भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद मन को सकारात्मक ऊर्जा देना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी होता है। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल स्टडी पॉइंट ओढ़ा सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। #Newstodayhry @Newstodayhry




