केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली 12वीं परीक्षा परिणाम में होली स्टार स्कूल का शानदार प्रदर्शन।।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली 12वीं परीक्षा परिणाम में होली स्टार स्कूल का शानदार प्रदर्शन।।

बड़ागुढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल) :-होली स्टार सी. सै. स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित 10+2 के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा माही चौधरी ने मेडिकल स्ट्रीम में 95.4% (477/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं युग नागर ने मेडिकल संकाय में 89.4% (447/500) अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानविकी (आर्ट्स) संकाय में अरुण श्रीधर ने 83.8% (419/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त हुसनदीप कौर ने 83.2% (416/500) अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा अंतरा ने 82.4% (412/500) अंक अर्जित कर विद्यालय की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई जिस पर विद्यालय में उत्साह एवं जश्न का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य शशि भूषण मेहता, निदेशक राज कुमार मेहता, एच. ओ. डी. प्रोमिला मेहता, समन्वयक नवनीत मेहता, विनोद शेखावत, जय बाला , गुरसेवक सिंह, प्रीति , गरीमा दारा, रजत मेहता एवं अध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

