एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई ,मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार।।
एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई ,मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार।।

करनाल – (सुभाष चंद):- दिनांक 13 मई 2026 जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक विकास के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजपाल की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र पालाराम निवासी गली नंबर-6, पृथ्वी विहार कॉलोनी, थाना सेक्टर 32-33 करनाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच अनुसार आरोपी को देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीन बेल्ट सेक्टर-6 करनाल क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से थाना सेक्टर 32-33 करनाल में दर्ज मुकदमा नंबर 189 दिनांक 10/05/2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस के तहत चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दौराने तफ्तीश आरोपी ने थाना सिविल लाइन करनाल क्षेत्र से भी एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त मामले में चोरीशुदा दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

