सिलाई सेंटर में 32 महिलाओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।।
सिलाई सेंटर में 32 महिलाओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज):- लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय मारुति मन्दिर में चलाए जा रहें सिलाई सेंटर में 32 महिलाओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह जानकारी क्लब के सदस्य लायन शाम लाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि सिलाई सीखकर अच्छा कार्य करके धन अर्जित कर सकते हैं जिससे परिवार खुशहाल होगा तथा एक-एक परिवार की खुशहाली से देश खुशहाल होता हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई कढाई सबसे बढिया स्वरोजगार हैं। जिनको सिलाई मशीन चलानी आती हैं वो आज से ही यह कार्य शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाजार में स्कूल ड्रेस, ब्लाउज, सूट, पैंट, प्लाजो, की बहुत ज्यादा मांग हैं जिससे आराम से हर महीने अच्छा पैसा कमाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी मदद भी मिलती हैं जिससे अपने काम को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि पहले अकेले काम करो फिर धीरे-धीरे और कारीगर रखकर काम को बढ़ाया जा सकता हैं तथा अपना बुटीक सैन्टर भी खोल सकते है जिससे आमदनी बढ सकती हैं। इससे पूर्व सैन्टर की संचालिका रजनी सोनी एवं दीपा मैडम ने स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और यहां पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नया सत्र आरम्भ हो गया हैं जिसमें 40 बच्चों ने सिलाई सेंटर में अपना नाम लिखवाया है और उन्हें सिलाई सिखाने का काम एक अप्रैल से आरम्भ कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रवीन, आरती, पूजा, मोनिका, ज्योति, रचना, काजल, अंजु, नैना, रीतु, सोनिया, संजू, रिया, प्राची को प्रमाण पत्र वितरित किए गएसिलाई सेंटर में 32 महिलाओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

