Uncategorized
Trending
पूर्व सरपंच के पुत्र की मृत्यु पर विधायक आदित्य चौटाला ने शोक व्यक्त किया ।।
पूर्व सरपंच के पुत्र की मृत्यु पर विधायक आदित्य चौटाला ने शोक व्यक्त किया ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के विधायक आदित्य चौटाला गांव ओढ़ा में पूर्व सरपंच स्वर्गीय गुरदियाल सिंह मलकाना के पुत्र बाबु सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करने उनकी ढाणी में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीवन का शाश्वत सत्य यही है कि शरीर पंचतत्वों में विलीन हो जाता है। उन्होंने परमात्मा से परिवार को दुख सहने करने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर डबवाली के हल्का अध्यक्ष मंदर सिंह सरा, साधु सिंह मलकाना, मास्टर बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, हरनेक सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry

