Uncategorized
Trending

बार-बार खाल टूटने से किसान चिंतित नये सिरे से की बनाने की मांग।।

बार-बार खाल टूटने से किसान चिंतित नये सिरे से की बनाने की मांग।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- क्षेत्र के गांव अलीकां में वर्षों पहले शेखूपुरिया रजवाहे में मोघा संख्या आर डी 11385 राईट साईड का पक्का खाल अक्सर बार बार टुटने से इस खाल के हिस्सेदार किसान सिंचाई करने से बंचित रह जाते हैं। इस खाल को बने काफी समय हो गया है और शुरू से ही जगह जगह से खाल का बैड अक्सर टुटने से किसान अपनी पानी की बारी लगाने से बंचित रह जाते हैं पहले गेहूं की फसल दौरान काफी दिक्कत आई और आगे नरमा बिजाई के लिए सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। खासकर टेल पर पानी न पहुंचने पर किसान पानी लगाने से बंचित रह जाते हैं। इस प्रकार खस्ता हाल खाल के कारण किसानों को सिंचाई न होने पर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इस खाल के हिस्से दार
कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, मक्खन सिंह, बहादुर सिंह, लखा सिंह, नारायण दास, मैहमा सिंह, बहादुर सिंह, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सोनू, गगन आदि ने बताया कि
जब भरा खाल बीच रास्ते टुट जाता है तब बहुत दुख होता है किसानों द्वारा अपने स्तर पर चाहे इस खाल की बार बार टुटने पर मुरम्मत तो जरुर की जा रही है लेकिन यदि सरकार द्वारा नये सिरे से खाल का निर्माण कार्य करवाया जाए तो लोगों को खेतों में सिंचाई के लिए इस प्रकार आए दिन परेशानी न झेलनी पड़े।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button