महेंद्रगढ़ में मंगलमुखी किन्नरों के समर्थन में महापंचायत।।
महेंद्रगढ़ में मंगलमुखी किन्नरों के समर्थन में महापंचायत।।

महेंद्रगढ़-(निकुंज गर्ग):– में रविवार रात पंचमुखीमंदिर के पास मंगलमुखी किन्नरों के समर्थन में एक महापंचायत का आयोजन किया गया।इसमें कई गांवों के सरपंचों, सरपंच प्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों और समाजसेवियों नेहिस्सा लिया। महापंचायत में स्थानीय मंगलमुखी किन्नरों को समर्थन देने की बात कही गई। उपस्थित पाली के सरपंच देशराज फौजी, खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि डाक्टरनरेश, धोली झाखड़ी के सरपंच अमित व अन्य नेघोषणा की कि वे अपने गांवों में बाहर से आने वाले किन्नरों को प्रवेश नहीं करनेदेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी बाहरी किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनेका अनुरोध किया। नारनौल-महेंद्रगढ़ की मंगलमुखी महंतमहक किन्नर ने बताया कि वह लंबे समय से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं, इसलिए इस क्षेत्र पर उनका पहलाअधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य लोगों को सच्चाई से अवगत करानाथा। बधाई राशि के संबंध में महक किन्नरने स्पष्ट किया कि वे लोगों की इच्छा के अनुसार ही राशि स्वीकार करती हैं।उन्होंने कहा,”अगर आप मुझे 500 रुपए देंगे तो 500 लेंगे और अगर 1100 देंगे तो 1100 रुपए लेंगे। इस बात को बेवजह मुद्दाबनाया जा रहा है। हम आपकी खुशी में खुश हैं, आप जो भी देंगे वह हमें मंजूर है।” उन्होंने बाहरी किन्नरों कोक्षेत्र में प्रवेश न देने की बात दोहराई। महक ने सभीलोगों से सच्चाई जानने की अपील की और बड़े पर्दे पर दूसरे किन्नरों की तस्वीरें भीदिखाईं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस शहर में रह रही हैं, कमा रही हैं और खा रही हैं, इसलिए उन्हें समर्थन मिलना चाहिए औरउनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरे गुट केकिन्नरों के खिलाफ शहर थाना महेंद्रगढ़ में एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई की मांगकी जाएगी। महक ने कहा कि यह मामला एक बड़ी लड़ाई का रूप ले रहा है। उन्होंने अपनीपहचान और शहर से मिले सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि वे इस शहर के लोगों को नहींभूल सकतीं।। #newstodayhry @newstodayhry