इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया ।।
इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- चौधरी देवी लाल राजकीय अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इसी दिन राष्ट्रीय प्रौद्ययोगिकी दिवस की सफलताओं को याद करते हुए संस्थान के विद्यार्थियों को इन दोनों दिवसों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस आयोजन को मुख्य रूप से श्रुति आर्य इंचार्ज सांस्कृतिक कार्यक्रम की देख-रेख में आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्रुति आर्य ने कार्यक्रम के शुभारंभ पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद अनोखा और गौरवशाली है। हम एक ऐसे मंच पर एकत्रित हुए हैं जहां दो अलग-अलग मगर बेहद महत्वपूर्ण दिनों की उर्जा का मिलन एक साथ हो रहा है। यह आयोजन हमारी विरासत और हमारे भविष्य का एक खूबसूरत संगम है। एक तरफ जहां तकनीक हमें आगे की ओर ले जाती है वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमें यह सिखाता है कि हम अपनी जड़ों से कैसे जुड़े रहे। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस केवल पत्थरों या पुरानी कलाकृतियों की जगह नहीं है, ये हमारे पूर्वजों की कहानी है, हमारी संस्कृति और पहचान की जीवित गवाह है। वे हमें सिखाते है कि हम कहां से आए है ताकि हम गर्व के साथ आगे बढ़ सकें।अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उददेश्य हम सबमें इस तथ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है कि संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धंन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधान है।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत वर्ष में राजस्थान के पोखरण में किए गए सफल परमाणु परीक्षणों (ऑपरेशन शक्ति) और भारत की तकनीकी उपलब्धियों की याद में मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक घटना के बाद ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को पूर्ण परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया था। वहीं यह दिन देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति को भी मान्यता देता है, और वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों के योगदान को सम्मानित करता है। मंच संचालन नीतिन व अभिषेक ने सुचारू रूप से किया व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शमा बांधते हुए हरियाणवी रागनी, हिन्दी शायरी, गीत गायन प्रतियोगिता सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें वृत्तचित्र निर्माण प्रतियोगिता में हेमन, प्रथम स्थान, अंकुश भाटिया द्वितीय व साक्षी और नीतिन, तीसरे स्थान पर रहे।अंत मे संस्थान के निदेशक प्रधानाचार्य प्रो. जगदीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि यह दिवस प्रौद्योगिकी व तकनीकी क्षैत्र में हमारे वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को बयान करता है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारे समाज में संग्रहालयों की भूमिका को बढ़ता है। हमारा भी य़ह फर्ज बनता है कि हम अपनी संस्कृति को सहज कर रखे और इससे अपना जुड़ाव सदेव बनाए रखे। जब तकनीक और समृद्ध इतिहास एक साथ मिलते हैं तो एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा विकास गुप्ता, डा रूबरिन्द्र सिंह, पुनित चावला, सोनू जाखड़, डा अन्नू, भारती सेठी, रूबी सठियाला, कमल मेहता आदि उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry