Uncategorized

पलवल जिले में गरीब के लड़के ने JEE Advance 2026 में किया जिला टॉप ।।

पलवल जिले में गरीब के लड़के ने JEE Advance 2026 में किया जिला टॉप ।।

पलवल -(निकुंज गर्ग):-पलवल में होडल क्षेत्र के मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ने वाले गरीब के बेटे छात्र केशव नागल ने JEE Advance 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR-671 प्राप्त कर जिला पलवल मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं । इतना ही नहीं छात्र ने इस उपलब्धि के पीछे अपनी बहनों का सहयोग बताया और कहा कि के इसका श्रेय अपनी बहनों को देता हूं। छात्र ने कहा कि में आईएएस बनना चाहता हूं और में आईएएस बनकर रहूंगा जी में इसके लिए पूरी मेहनत करूंगा जी ।अगर कोई व्यक्ति अपने दिल में किसी मुकाम को हासिल करने के लिए मन में ठान ले तो उसको मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही एक मुकाम हासिल किया है होडल के गरीब के बेटे केशव नागल ने इस केशव नागल नामक छात्र ने JEE Advance 2026 में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उसकी इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों एंव अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस छात्र के लिए इस अवसर पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय चैयरमेन अनिरूद्ध व्यास, प्रधानाचार्य डॉ प्रद्युम्न लाल व्यास, निदेशक रेखा व्यास, मोहन कौशिक, छात्र की माता और पिता योगेश नागल एंव विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। इन सभी ने केशव नागल को बधाई दी। और विद्यालय के चैयरमेन अनिरूद्ध व्यास ने बताया कि यह विद्यार्थी कक्षा नर्सरी से 12वीं तक इसी विद्यालय में पढ़ा है और हर कक्षा में प्रथम आता रहा हैं। उन्होने बताया कि यह छात्र 10वीं से IAS बनना चाहता था और आर्टस संकाय लेना चाहता था। लेकिन विद्यालय ने और इसके पिता योगेश नागल के अथक प्रयासों से इसे आर्टस संकाय की जगह विज्ञान संकाय में दाखिला लिया और आज इस केशव नागल नामक छात्र ने कड़ी मेहनत करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है।जब इस बारे में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केशव नागल छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपनी बहनों को दिया ओर कहा कि मेरी बहनों ने मुझको आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से मुझे सहयोग किया और कहा कि इसके पीछे मेरे माता-पिता, शिक्षकों एंव विद्यालय के अध्यापकों का भी पूरा सहयोग रहा है । केशव नें बताया कि JEE की तैयारी के दौरान मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल द्वारा स्टडी मैटेरियल, नियमित टैस्ट सीरीज, डाउट सैशन और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुआ। विद्यालय में प्रत्येक विषय को कॉन्सेप्ट आधारित तरीके से पढ़ाया जाता है, जिससे कठिन से कठिन टॉपिक भी आसानी से समझ में आ जाते हैं।प्रधानाचार्य डॉ प्रद्युम्न लाल व्यास ने केशव के माता-पिता का भी विद्यालय पधारने पर स्वागत किया और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करें और माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें और राष्ट्र की सेवा करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button