सीआईए पुलिस द्वारा रोड़ी में 7 ग्राम 07 मिलीग्राम चिट्ठा सहित युवक काबू ।।
सीआईए पुलिस द्वारा रोड़ी में 7 ग्राम 07 मिलीग्राम चिट्ठा सहित युवक काबू ।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल)-: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने रोङी क्षेत्र से एक युवक के कब्जा हजारों रूपए का 7 ग्राम 07 मिलीग्राम चिट्ठा बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान हरमीत सिंह उर्फ लाली पुत्र जशपाल निवासी मांछी पत्ती रोङी खंड बड़ागुढ़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रोङी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव रोङी के सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंची तो सामने एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुङकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 7 ग्राम 07 मिलीग्राम चिट्ठा बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना रोङी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान (हेरोइन )चिट्ठा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry