Uncategorized
Trending

धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सफाई करना सराहनीय व प्रेरणादायक कदम है । ।

धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सफाई करना सराहनीय व प्रेरणादायक कदम है । ।

ओढ़ां – ( गुरनैब दंदीवाल ):- गांव ओढ़ा की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफाई अभियान का आयोजन किया गया। गत सप्ताह हनुमान मंदिर परिसर में श्री सालासर भंडारा ट्रस्ट, बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति व हनुमत सेवा समिति ओढ़ा के सदस्यों ने एक बैठक में निर्णय लिया था कि गांव में स्थित धार्मिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की जाएगी। आज उसी का अनुसरण करते हुए सभी संस्थाओं ने ग्राम पंचायत के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई की। इस दौरान सभी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा अस्पताल के मुख्य गेट के पास झाड़ियों को साफ करके मिट्टी को समतल किया। चारदीवारी के साथ साथ लोडर द्वारा घास-फूस व कुड़ा कर्कट उठाया। इसके बाद अस्पताल की सड़कों व आंगन की साफ सफाई की गई। समाजसेवी देशराज शर्मा ने कहा कि अस्पताल की साफ सफाई करना बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है। किसी भी धार्मिक व सामाजिक संस्था द्वारा गांव के अस्पताल में साफ-सफाई करना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में एक बड़ा योगदान है। इस अवसर पर समाजसेवी जोत राम शर्मा, रणधीर सिंह नंबरदार, रणजीत कुंडर, सुखपाल सिंह, देश राज शर्मा, रामकुमार गोदारा, लखी ओढ़ा, जग्गा कुंडर, सहदेव गोदारा, बिट्टू कुंडर, महावीर गोदारा, लोकेश, सुरेन्द्र गोदारा, रणवीर जांगू , अमर सिंह गोदारा, विक्रम थोरी, मोहन गोदारा सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button