PUNJAB
Trending

ढाबे से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले सुलझाते हुए आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित किया काबू।।

ढाबे से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले सुलझाते हुए आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित किया काबू।।

डबवाली-(शुभम कटारिया):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर डबवाली पुलिस टीम ने पन्नीवाला मोरिका ढाबे पर हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर डबवाली में 07 जून 2026 को एक शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें 06 जून को पन्नीवाला मोरिका में स्थित ढाबे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर टीम ने मौके पहुंचकर जांच शुरू की । आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, और लोगों से पूछताछ कर अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए । घटना स्थल से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर प्रबंधक थाना सदर उप नि. शैलेंद्र कुमार की टीम ने 24 घंटे से पहले आरोपी बलतेज सिंह उर्फ गग्गू को काबू कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया । मामले की जांच जारी है,आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस टीम की तत्परता से न केवल मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को काबू किया गया साथ ही चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया । आमजन से अपील है कि अगर उनके आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि, घटना या व्यक्ति की सूचना हो तो तुरंत अपने नजदीकी थाना चौकी या डायल 112 पर सूचित करें । ताकि समय रहते अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके । डबवाली पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button