नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों, पुलिस और ग्राम पंचायत ने निकाली जागरूकता रैली।।
नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों, पुलिस और ग्राम पंचायत ने निकाली जागरूकता रैली।।

ओढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के मार्गदर्शन में ओढ़ा पुलिस ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत व समाजसेवी लोगों के सहयोग से गांव में जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को सुबह गुरुद्वारा साहिब में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना और गांव में अवैध नशा तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाना था। यह रैली गुरुद्वारा से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों, वाटर वर्कर्स रोड, पुरानी अनाज मंडी, कालांवाली रोड, ग्रीन मार्किट और राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल ग्लोबल स्टडी प्वाइंट ओढ़ा के 60 छात्र-छात्राओं, पंचायत सदस्यों व युवाओं ने हाथों में “नशा एक अभिशाप है” और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसी तख्तियां थाम रखी थीं। रैली के दौरान नशा विरोधी नारे लगाने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।
रैली के समापन पर थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सरपंच ने कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे ताकि उनका ध्यान नशे से भटके। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर रणधीर सिंह नंबरदार, करनैल सिंह ओढ़ा, गुरप्रीत चहल, जोतराम शर्मा, महावीर गोदारा, सुखपाल सिंह, रणजीत कुंडर, हीरा कुंडर, सतनाम बेनीवाल, हरदीप महराजका, गोबिन्द सिंह बग्गा, लखी ओढ़ा, जयदीप कड़वासरा, रामकुमार गोदारा, गुरचरण चहल, विक्रम थोरी सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे। ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के मार्गदर्शन में ओढ़ा पुलिस ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत व समाजसेवी लोगों के सहयोग से गांव में जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को सुबह गुरुद्वारा साहिब में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना और गांव में अवैध नशा तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाना था। यह रैली गुरुद्वारा से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों, वाटर वर्कर्स रोड, पुरानी अनाज मंडी, कालांवाली रोड, ग्रीन मार्किट और राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल ग्लोबल स्टडी प्वाइंट ओढ़ा के 60 छात्र-छात्राओं, पंचायत सदस्यों व युवाओं ने हाथों में “नशा एक अभिशाप है” और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसी तख्तियां थाम रखी थीं। रैली के दौरान नशा विरोधी नारे लगाने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई। रैली के समापन पर थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सरपंच ने कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे ताकि उनका ध्यान नशे से भटके। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर रणधीर सिंह नंबरदार, करनैल सिंह ओढ़ा, गुरप्रीत चहल, जोतराम शर्मा, महावीर गोदारा, सुखपाल सिंह, रणजीत कुंडर, हीरा कुंडर, सतनाम बेनीवाल, हरदीप महराजका, गोबिन्द सिंह बग्गा, लखी ओढ़ा, जयदीप कड़वासरा, रामकुमार गोदारा, गुरचरण चहल, विक्रम थोरी सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry