प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी में फरार मुख्य तस्कर आरोपी गिरफ्तार l l
प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी में फरार मुख्य तस्कर आरोपी गिरफ्तार l l

डबवाली – ( पंकज गोदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर निर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी गोरीवाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया है इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 10.06.2026 को चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में गश्त पड़ताल के दौरान गांव कालूआना से बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल पर दो आरोपियों संजय व राहुल को 04 पत्ते (40 गोलियां) प्रतिबंधित ट्रामाडोल व नशे में प्रयुक्त होने वाली 300 गोलियां टेम्पेंटाडोल सहित काबू किया था। जिस संबंध में आरोपियो के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया । जो त्वरित कार्रवाई करते उनकी टीम ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की । जो आरोपी उक्त दोनों आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए, इस मामले में के मुख्य तस्कर आरोपी कृष्ण लाल को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत हिरासत में भेज दिया गया है । नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा तस्करी व इससे संबंधित किसी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो.न .9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । । #newstodayhry @newstodayhry
