थाना आजादनगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 को किया काबू।।
थाना आजादनगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 को किया काबू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार व एएसपी मयंक मुदगिल आईपीएस के नेतृत्व में आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजादनगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले में सल्पिंत आरोपी अनील पुत्र भवंलाल ,मोहीत पुत्र रणबीर ,विक्रम पुत्र सुभाषचन्द्र निवासीगण मंडी आदमपुर तथा कुलदीप पुत्र शेर सिंह निवासी असरांवा व सक्षम पुत्र रायसाहब निवासी धान्सू को काबू आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये गये डंडे व मोटरसाईकिल तथा कार को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है इस संबंध में प्रभारी थाना नि. दलबीर सिंह ने बताया कि दिनाकं 14.05.2026 को कृष्ण पुत्र रमेश कुमार निवासी जवाहर नगर आदमपुर की शिकायत पर आरोपियों द्वारा उसके साथ दिनाकं 06.04.2026 को उसका अहरण कर चोधरीवास खेतों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की व मारपीट करते समय विडीयो बनाने और किसी को इस बारे बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया था । मामले की जांच ASI सतबीर सिंह द्वारा की गई । जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में आरोपी गोरी शकंर उर्फ गोरी व केशव शर्मा उर्फ लालू को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका है । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी । मामले में अगर किसी और की सल्पिंता पाई गई तो उसे भी काबू किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




