एक लापरवाही छीन सकती है जिंदगी, सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर गांव तारूआना पहुंची कालांवाली पुलिस।।
एक लापरवाही छीन सकती है जिंदगी, सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर गांव तारूआना पहुंची कालांवाली पुलिस।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- सड़क पर दौड़ता हर वाहन अपने साथ किसी का सपना, किसी का परिवार और किसी की जिंदगी लेकर चलता है। ऐसे में यातायात नियमों की अनदेखी केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि जीवन के साथ खिलवाड़ भी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के दिशानिर्देशानुसार आज थाना कालांवाली में तैनात एएसआई सत्यदेव द्वारा गांव तारूआना में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सतर्कता और यातायात नियमों के पालन से रोका जा सकता है। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने का आग्रह किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




