Haryana
Trending

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ घुकांवाली, पुलिस के साथ ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली II

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ घुकांवाली, पुलिस के साथ ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” के तहत आज गांव घुकांवाली में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब थाना औढ़ा पुलिस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण नशे के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। महिलाओं, युवाओं और गांव के गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि समाज अब नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का उद्देश्य आगामी 26 जून “मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष्य में 17 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियानों के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर गांव की प्रमुख गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है। इस अवसर पर प्रबंधक थाना औढ़ा नि. अनिल कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार करें तथा नशा संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का सपना तभी साकार होगा जब पुलिस और जनता मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ संघर्ष करें। रैली में उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी अथवा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना,चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button