टाइम बैंक में ना छुट्टी होती है ना कोई समय का बंधन ll
टाइम बैंक में ना छुट्टी होती है ना कोई समय का बंधन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) टाइम बैंक आफ इंडिया सिरसा चैप्टर की बैठक श्री पंचमुखी बाला जी गो धाम में आयोजित की गई। सिरसा चैप्टर के एडमिन सुमन मित्तल ने टाइम बैंक की अनूठी विशेषताओं के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इस बैंक में धन नहीं बल्कि धन से भी अधिक मूल्यवान समय जमा होता है और समय की ही निकासी होती है। मित्तल ने कहा कि इस बैंक में ना अवकाश होता है ना हड़ताल, ना ही इसमे कार्य करने के समय का बंधन है। उन्होंने कहा कि टाइम बैंक का उद्देश्य अकेले असहाय बुजुर्गों को सुखद व तनाव रहित जिंदगी प्रदान करने के लिए एक ऐसे सामाजिक ढांचे का निर्माण करना है जिसमें ऐसे लोगों को संस्था से जुड़े सदस्यों द्वारा परिवार के सदस्य की भांति अपना समय देकर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें भी जरूरत पर उनके द्वारा अर्जित किए गए समय के बराबर सेवाएं मिल सके। इस प्रकार बिना आर्थिक लेन-देन के आपसी सहयोग की एक शृंखला का निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस भौतिकवादी युग में लोग विशेषतः बुजुर्ग अकेलेपन के कारण तनाव का शिकार हो रहे हैं क्योंकि उन के साथ समय बिताने, बीमार होने पर डाक्टर को दिखाने या अन्य छोटे मोटे कामों के लिए कोई साथी नहीं होता। उन्होंने एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन के दिवस पर जयपुर में टाइम बैंक की होने वाली कान्फ्रेंस के बारे में भी विस्तार से बताया। सुमन मित्तल ने बताया कि इस संस्था से जुड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आनलाइन अपना विवरण भर कर व केवाईसी के लिए डाक्यूमेंट अपलोड कर टाइम बैंक का सदस्य बन सकता है। सदस्य बनने के लिए आफलाइन फार्म भी भरा जा सकता है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने गो वंश को लोकी, हरा चारा, गुड़ तथा चूरी खिलाई तथा गो आरती में भाग लिया। मीटिंग में महेद्र कंदोई ने टाइम बैंक की सदस्यता ली। बैठक में कुलवंत सिंह करगवाल, राजेन्द्र गुप्ता, सुभाष चंद्र वर्मा, बाबु राम मित्तल, रघुबीर सिंगला, हरीश साहूवाला, पिंकी गुप्ता, पुष्पा सिंगला, चेतन शास्त्री, सुमन मित्तल, व अन्य सम्मिलित हुए। सभी ने शीघ्र ही नए सदस्य जोड़ने का आश्वासन दिया ताकि सदस्यता विस्तार के साथ सेवा कार्य में तेजी लाई जा सके। कुलवंत सिंह करगवाल, राजेन्द्र गुप्ता व सुभाष चंद्र वर्मा ने टाइम बैंक की स्थापना के पीछे की मूल भावना के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि एकाकीपन के शिकार बुजुर्गों के लिए यह संस्था बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है क्योंकि बच्चों के विदेश या भारत में ही अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाब करने के लिए जा बसने के कारण वृद्धावस्था में लोग स्वयं को अकेला ना समझे और उनके साथ उनकी सुविधा व मांग अनुसार उनके साथ कुछ समय बिता कर टाइम बैंक के सदस्य अनोखा सेवा कार्य कर रहे हैं। सभा का समापन बाबू राम मित्तल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। @newstodayhry #newstodayhry




