Haryana
Trending

सिविल अस्पताल से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, चौकी अनाज मंडी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

सिविल अस्पताल से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, चौकी अनाज मंडी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी अनाज मंडी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी अनाज मंडी उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 18.06.2026 को धीरज पुत्र कर्मबीर निवासी बेरवाल बावल ने शिकायत दी थी कि सिविल अस्पताल हिसार से उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया तथा साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अक्षय पुत्र धर्मबीर तथा अमन पुत्र प्रदीप निवासी वार्ड नंबर-07, सिवानी, जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी एवं आपराधिक वारदातों के संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस सफल कार्रवाई के लिए चौकी अनाज मंडी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button