Haryana
Trending

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार, संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी II

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार, संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी II

हिसार(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करों एवं नशा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस में तैनात ईआरवी, राइडर, पीसीआर तथा स्वैट (SWAT) कमांडो टीम द्वारा हिसार क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।हिसार पुलिस द्वारा उन स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जहां पर अक्सर लोगों द्वारा नशा किया जाता है अथवा नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त की जाती है। पुलिस टीमें ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से पहुंचकर गहन जांच एवं तलाशी अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का सेवन करता हुआ अथवा नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए हिसार पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं पर नशा तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।#newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button