Haryana
Trending

हिसार: शराब ठेके लूट मामले में तीन आरोपी झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार II

हिसार: शराब ठेके लूट मामले में तीन आरोपी झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार II

हिसार (अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने गांव तलवंडी राणा स्थित शराब ठेके पर हुई लूट की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगढ़ कॉलोनी, महम निवासी कुलदीप व अनिल, तथा शिवपुरी कॉलोनी, नरवाना निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 25/26 मार्च 2026 की रात गांव तलवंडी राणा स्थित शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत गांव कनोह निवासी रंजन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत के अनुसार, रात के समय दो युवक ठेके के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गल्ले से लगभग 2,500 रुपये की नकदी, 2-3 शराब की बोतलें तथा एक गैस सिलेंडर लूट लिया और मौके से फरार हो गए।शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ ने उक्त तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #newstodayhry @newstoday

Related Articles

Back to top button