Haryana
Trending

इधर पीसीआर 11 की टीम द्वारा 13 पेट्टी अवैध देशी शराब माल्टा मस्ती सहित बलेनो कार को किया काबू।।

इधर पीसीआर 11 की टीम द्वारा 13 पेट्टी अवैध देशी शराब माल्टा मस्ती सहित बलेनो कार को किया काबू।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीसीआर-11 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीआर-11 के प्रभारी एएसआई बलजिंदर सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बलेनो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव खरड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बलेनो कार को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर आरोपी चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 13 पेटी अवैध शराब मार्का “माल्टा मस्ती” बरामद हुई। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर राउंडअप कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का पंजीकरण रमेश पुत्र मनजीत निवासी खरड़ के नाम पर पाया गया है। फरार चालक की पहचान तथा बरामद शराब के वास्तविक मालिक के संबंध में गहन जांच की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button