पीसीआर 20 की रात्री टीम का अवैध शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, बिना नंबर प्लेट पिकअप से 115 पेट्टी शराब बरामद।।
पीसीआर 20 की रात्री टीम का अवैध शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, बिना नंबर प्लेट पिकअप से 115 पेट्टी शराब बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीसीआर-20 की रात्री टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान पीसीआर-20 इंचार्ज एएसआई सुशील कुमार व उनकी टीम ने एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को करणी ढाबा के पास रोककर जांच की। गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। तलाशी लेने पर पिकअप से 115 पेटी माल्टा व शहनाई शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन एवं शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आजादनगर में आबकारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जा रही है। शराब सहित आरोपी चालक की पहचान राकेश पुत्र सुभाष निवासी भेर तहसील भादरा थाना भिरानी जिला हनुमान गढ रास्थान के रूप में हुई है । पुलिस अधीक्षक हिसार ने पीसीआर-20 की टीम की सतर्कता, तत्परता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी के कारण अवैध शराब की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। एसपी हिसार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी करने वाले तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी आर्थिक गतिविधियों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस नशा एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। जिले में लगातार नाकाबंदी, चेकिंग और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेंगे। आमजन से अपील की जाती है कि अवैध शराब, नशा तस्करी अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




