Haryana
Trending

स्वेट टीम-2 की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी।।

स्वेट टीम-2 की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव काबरेल क्षेत्र में सवैट टीम-2 की सहायता से सघन चेकिंग एवं रेड अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बलराज पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव काबरेल को 2 पेटी देसी शराब (कुल 24 बोतल) सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसके विरुद्ध थाना आदमपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करों, नशा तस्करों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button