Haryana
Trending

चोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और एलईडी बरामद ll

चोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और एलईडी बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन एवं एलसीडी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर रजत ने बताया कि थाना सदर में दिनांक 03 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) के तहत शिकायतकर्ता के मकान से एक एलसीडी, दो जोड़ी कपड़े तथा एक मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। @newstoryhry #newstodayhry
उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने संदीप उर्फ मिड्डा पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव तलवंडी राणा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एक रेडमी 8ए ड्यूल मोबाइल फोन तथा CROMA कंपनी की एक एलईडी (एलसीडी) टीवी बरामद की गई। बरामद संपत्ति को नियमानुसार कब्जे में लेकर मुकदमे में शामिल कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में तो संलिप्त नहीं रहा है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चोरी, लूट एवं अन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा तथा उनकी संपत्ति की रक्षा करना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने घर, दुकान अथवा प्रतिष्ठान के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।@newstoryhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button