राजस्थान से दबोचे गए हेरोइन सप्लायर, सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
राजस्थान से दबोचे गए हेरोइन सप्लायर, सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने हेरोइन तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में सप्लायर दो आरोपियों को राजस्थान के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि 05 जून 2026 को सीआईए ऐलनाबाद ने हनुमानगढ़ रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार सवार एक युवक को 08 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वे बरामद हेरोइन रिंकु सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी गांव मुंडा जिला राजस्थाना से खरीद कर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी रिंकु सिंह को नजदीकी सेम नाला हनुमानगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दूसरे मामले में रानियां थाना प्रभारी ने बताया की 27 जनवरी 2026 को सीआईए ऐलनाबाद ने गांव गिंदड़ा रानियां क्षेत्र से एक व्यक्ती को 5.29 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी बताया कि वे यह हेरोइन गुड़िया राजस्थान निवासी मलकीत सिंह पुत्र श्रवण से लेकर आए थे। पुलिस ने उसे मामले में नामजद करने के आरोपी मलकीत सिंह को गांव गुड़िया राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




