Haryana
Trending

चन्द्रशेखर आजाद का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

चन्द्रशेखर आजाद का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-चन्द्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे निर्भीक और प्रेरणादायी क्रांतिकारियों में से एक थे। उनका नाम सुनते ही मन में साहस, आत्म-सम्मान और आजाद रहने का जज्बा जाग उठता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने चन्द्र शेखर आजाद की जयंती पर कहें। उन्होंने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया।
श्री साहुवाला ने कहा कि गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन वापिस लेने के बाद चन्द्र शेखर आजाद का गांधीवादी तरीकों से विश्वास उठ गया तथा उनका मानना था कि अंग्रेजों को हथियार के बल पर ही भगाया जा सकता हैं। इसलिए वे क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अंग्रेजों को भगाना नहीं था बल्कि देश में समाजवादी और समानता पर आधारित समाज बनाना भी था।
श्री साहुवाला ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद केवल 24 साल की उम्र में शहीद हो गए, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उन्होंने युवाओं को यह सिखाया कि देश की आजादी के लिए जान कर परवाह नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद हमें सिखाते हैं कि सच्ची आजादी के लिए साहस और न्याय जरूरी हैं। उनका जीवन हमें स्वाभिमान से जीना और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता हैं। जब तक भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तब तक शहीद चन्द्र शेखर आजाद का नाम अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भी हर स्कूल, हर चौराहे और हर दिल में आजाद नाम जिंदा हैं तथा उनकी जयंती 23 जुलाई को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाई जाती हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button