Haryana
Trending

6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू II

6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव रघुआना क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव रघुआना क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रायस किया । पुलिस पार्टी को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से 6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या पुत्र प्रेम कुमार निवासी गांव छतरियां व गुरमीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव रघुआना ,जिला सिरसा के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button