धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी जाहिर ll
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी जाहिर ll

यमुनानगर-(मनदीप कौर):-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और इसे छात्रों की जीत बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक भी जुलूस में शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज़ दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। यमुनानगर में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जुलूस में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिला समर्थकों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया और नारेबाजी करते हुए शहर में मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह देशभर के छात्रों की बड़ी जीत है। उनका आरोप था कि छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन आखिरकार सरकार को उनके सामने झुकना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। नेताओं ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आंदोलन का समर्थन करने वाले अन्य नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगें पहले ही मान लेनी चाहिए थीं। इस विजय जुलूस में जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान, कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और छात्र शक्ति की जीत बताते हुए भविष्य में भी जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। @newstodayhry #newstodayhry



