बंधक बनाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार ll
बंधक बनाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने बंधक बनाकर ले जाने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थाना सदर हिसार के उप निरीक्षक विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता विकास शर्मा पुत्र नरसी शर्मा की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता एवं आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी पंकज शिकायतकर्ता को जबरन बंधक बनाकर अपने घर ले गया।मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर हिसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले तथा आमजन की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry




