गौशाला नुहियांवाली में सर्वसहमती राजेन्द्र नेहरा को प्रधान व मांगे राम कुकना को उपप्रधान चुना गया ll
गौशाला नुहियांवाली में सर्वसहमती राजेन्द्र नेहरा को प्रधान व मांगे राम कुकना को उपप्रधान चुना गया ll

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):-ओढ़ा खंड के गांव नुहियांवाली में स्थित श्री राम भगत हनुमान गौशाला परिसर में गत दिवस एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान व उपप्रधान का चुनाव किया गया। गौशाला के सचिव सुभाष विजारणियां ने बताया कि वर्तमान प्रधान प्रहलाद नेहरा और उपप्रधान कृष्ण कुकना ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी ग्रामीणों और गौशाला कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजेन्द्र नेहरा को नया प्रधान और मांगे राम कुकना को उपप्रधान चुना। प्रधान चुने जाने पर राजेन्द्र नेहरा व उप प्रधान मांगे राम कुकना ने पूर्व प्रधान प्रहलाद नेहरा व उपस्थित बुजुर्गों से झुककर आशीर्वाद लिया।नवनियुक्त प्रधान राजेन्द्र नेहरा ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि वह गौशाला की सेवा तन, मन और धन से करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले भी गौ माता की सेवा करते रहे हैं और आगे भी अपनी इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। वहीं नवनियुक्त उपप्रधान मांगे राम ने भी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और गौशाला के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर गौशाला पूर्व प्रधान प्रहलाद नेहरा, सचिव सुभाष बिजारणियां, कोषध्यक्ष औमप्रकाश गोदारा, मास्टर सुभाष नेहरा, गौसेवक मोहनलाल बडजाती, पूर्व प्रधान महेंद्र निमीवाल, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र कुकणा, महेंद्र ज्याणी, कृष्ण लाल सहारण, ओमप्रकाश सुमरा, ख्याली राम ठेकेदार, मास्टर मदन जोशी, राजेश नेहरा, ओम नेहरा, रवि पारीक, विनोद जोशी, दयाराम नेहरा तथा युवा कमेटी के सदस्य अनिल गढ़वाल, मांगेराम कुकणा, अमित ज्याणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




