Haryana
Trending

अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, CIA हिसार का एक्शन ll

अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, CIA हिसार का एक्शन ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस बारे में प्रभारी सीआईए हिसार PSI सजींव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 पार्ट-2, हिसार क्षेत्र से आरोपी अजीत पुत्र जय प्रकाश, निवासी गांव रहेरी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी, सेक्टर-14, हिसार को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी हथियार बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं इसके उपयोग के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जा सके।@newstodayhry #newstodayhry
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button