बाइक सवार दो नौजवान युवक 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन गिरफ्तार ll
बाइक सवार दो नौजवान युवक 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव कागदाना क्षेत्र से दो युवकों को 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव कागदान से शाहपुरिया की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब शाहपुरिया नहर पुल के पास पंहुची तो सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रायस करने लगे तो पुलिस पार्टी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसका पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जा से 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की युवकों की पहचान अनिल कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी गांव रुपाणा बिश्नोईयां व रामनिवास पुत्र इमरता राम निवासी गांव कागदान के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




