मां का आरोप—समय पर मदद मिलती तो बच सकती थी बेटे सिद्धार्थ की जा**न ||
मां का आरोप—समय पर मदद मिलती तो बच सकती थी बेटे सिद्धार्थ की जा**न ||

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):-फरीदाबाद में सड़क हादसे के बाद घंटा पुलिस या एंबुलेंस की सहायता न मिलने के चलते उभरते हुए म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की सड़क हादसे में जान चली गई । बता दें की सिद्धार्थ सूरी घर में इकलौता वारिस था जो पुलिस और प्रशासन के लापरवाही की भेंट चढ़ गया । इस हादसे में सिद्धार्थ का दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है । बता दें की सिद्धार्थ सूरी दिल्ली के पहलादपुर इलाके का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह 23 वर्षीय सिद्धार्थ सूरी है जो महज अभी 23 वर्ष का था सिद्धार्थ सूरी की मां के मुताबिक उनका बेटा म्यूजिक कंपोजर था जो बीती रात अपने दोस्त के साथ स्कूटो पर सवार होकर फरीदाबाद में पेन ड्राइव लेने के लिए आया था और वह पेन ड्राइव लेकर वापस घर लौट रहे थे कि तभी सेक्टर 28 इलाके में आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक से ब्रेक मार दी इसके चलते उनके बेटे की बाइक ट्रक में पीछे जा टकराई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया इस हादसे में उनके बेटे को काफी गंभीर चोट आई उसका दोस्त साहिल भी काफी गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन वह सड़क पर घंटों पड़ा रहा ना तो घंटे तक पुलिस प्रशासन पहुंच ना ही कोई उसे एंबुलेंस की सहायता मुहैया कराई गई जिसके चलते हुई इलाज में देरी के चलते उनके बेटे की जान चली गई। वहीं सिद्धार्थ के दोस्त साहिल की हालत नाजुक है उसका भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साहिल फरीदाबाद के लकड़पुर इलाके का रहने वाला था दोनों दोस्त थे जो बीती रात पेन ड्राइव लेकर घर वापस लौट रहे थे। वहीं मृतक सिद्धार्थ सूरी की मां ने बताया कि यदि समय पर उनके बेटे को पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो शायद समय पर इलाज मिलने के चलते उनके बेटे की जान बच सकती थी लेकिन घंटे तक उनके बेटे को कोई पुलिस या एंबुलेंस की सहायता नहीं मिली जिसके चलते उनके बेटे की जान सड़क पर ही चली गई। वहीं इस मामले में ASI लोकेशन बताया कि फिलहाल इस मामले में अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है आसपास से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है बारीकी से मामले की जांच की जा रही है । फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।इस हादसे ने मृतक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। @newstodayhry #newstodayhry




