Haryana
Trending

भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद ll

भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए सिरसा पुलिस ने पशुधन चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद टीम ने यह कार्रवाई की। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गांव प्रतापनगर निवासी गुरदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि 25 जुलाई की रात वह पशुओं को संभालकर सो गया था। देर रात अज्ञात युवक उसके नोहरे में बंधी एक भैंस चोरी कर मौका से फरार हो गए।शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशुधन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीआईए ऐलनाबाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी चाईया रावतसर (राजस्थान), अनवर खान व फिरोज खान निवासी गांव लखुवाली, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतू ऐलनाबाद थाना पुलिस ते हवाले किए गए है ।।पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पशुधन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button