पंजाब लाठीचार्ज पर हरियाणा के सफाई कर्मियों में रोष, फतेहाबाद में भगवंत मान का पुतला फूंकाll
पंजाब लाठीचार्ज पर हरियाणा के सफाई कर्मियों में रोष, फतेहाबाद में भगवंत मान का पुतला फूंकाll

फतेहाबाद-(सुनील कुमार):-पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज से गुस्से में हरियाणा के सफाई कर्मचारी, पंजाब में महिला सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज को बताया निंदनीय, फतेहाबाद में नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा किया गया प्रदर्शन, लालबत्ती चौक पर भगवंत मान सरकार का फूंका पुतला, नगर परिषद कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करने पर की पंजाब सरकार की घोर निंदा, कर्मचारियों ने कहा पंजाब का सफाई कर्मचारी अपने आपको न समझे अकेला हरियाणा का सफाई कर्मचारी उनके साथजुलाई को पंजाब के बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज से हरियाणा में सफाई कर्मचारियों में भी गुस्सा चरम पर है। पंजाब पुलिस करवाई से खफा फतेहाबाद के नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सड़को पर उतरे और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए लालबत्ती चौक पहुंचे। प्रदर्शन कारियों ने पंजाब पुलिस द्वारा की प्रदर्शनकारियों लाठी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भगवंत मान सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा न केवल बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया बल्कि सफाई कर्मचारियों के प्रति जाति सूचक शब्द कहे गए जिसे किसी भी सूरत में सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा इस लाठी चार्ज में बहुत सी महिला कर्मचारी और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल एक डीएसपी को ससपेंड कर देने से मामला खत्म नही होगा। वहीं उन्होंने पंजाब के सफाई कर्मचारियों से कहा कि वे अपने आप को अकेला ने समझे, हरियाणा के सफाई कर्मचारी उनके साथ हरदम खड़ा है। इससे पूर्व नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। @newstodayhry #newstodayhry



