Haryana
Trending

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा ऐलान, होडल में नहीं रहेगी विकास की कोई कमी || 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा ऐलान, होडल में नहीं रहेगी विकास की कोई कमी ||

पलवल-(निकुंज गर्ग):-पलवल जिले की विधान सभा छेत्र होडल में पहुंचे कैविनेट मंत्री विपुल गोयल । होडल पहुंचे पर मंत्री विपुल गोयल का क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल ने होडल के गांव गढ़ी पट्टी में इन्डोर खेल स्टेडियम , बालीवाल स्टेडियम ओर क्रिकेट खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की इसके साथ ही होडल में महाराजा अग्रसेन पार्क,शमसान घाट का सौंदर्य करण ,माता सती सरोवर के सौंदर्य करण ओर कम्यूनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की।इसके साथ ही विपुल गोयल ने होडल शहर के विकाश कार्यों के लिए सवा सौ करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन,जिला अध्यक्ष विपिन बेसला,नगर आयुक्त मनीषा शर्मा,मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह,नगर परिषद एक्सियन सतपाल के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।होडल विधान सभा छेत्र में पहुंचने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होडल क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहेगी।सरकार ने जनता के विकास के लिए सवा सौ करोड़ रुपये कार्यो की योजनाओं का प्रारूप तैयार कर लिया है।मंत्री कहा कि 99 एकड़ मंडी में नेशनल हाइवे पर महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने के अलावा गांव गढ़ी पट्टी में साढ़े नौ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम सहित पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्य कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।गौरतलब है कि विधानसभा में क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह की मांग पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होडल के विश्रामगृह में पहुंचे जंहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक हरेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के सामने विधानसभा में की गई मांगों को दोहराते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क, खेल स्टेडियम कम्युनिटी सेंटर के अलावा शहर के सौंदरीकरण की योजनाओं की मांग रखी। विधायक की मांग के बाद नगर आयुक्त मनीष शर्मा ने पार्क के अलावा स्टेडियम डेवलपमेंट प्लान चार्ट को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ,हाइवे पर अनाज मंडी में महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण किया जाएगा इस पार्क पर साढ़े नौ करोड रुपये खर्च करने का अलावा गांव गढ़ी पट्टी खेल स्टेडियम पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह व पार्टी जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, आशीष गोयल ,मोनू सरपंच पार्टी के साथ सत्ती सरोवर व प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन पार्क की भूमिका निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होडल क्षेत्र में एक वर्ष में प्रदेश सरकार विकास कार्यों सवा सौ करोड़ रुपये आम लोगों के उपयोग में आने वाले कार्यों पर खर्च करेंगी।
विधायक हरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button