न्यायालय द्वारा घोषित अपराधी गिरफ्तार, पी.ओ. स्टाफ हिसार की प्रभावी कार्रवाई ll
न्यायालय द्वारा घोषित अपराधी गिरफ्तार, पी.ओ. स्टाफ हिसार की प्रभावी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में न्यायालय द्वारा घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस बारे में प्रभारी पीओ स्टाफ सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि (एन.आई. एक्ट) के तहत घोषित अपराधी कुलविंद्र पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव झोरड़ रोही, जिला सिरसा को उसके गांव झोरड़ रोही से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे आगामी कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना सिटी हिसार के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि न्यायालय से घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry




