डबवाली पुलिस का हरित अभियानगांव रिसालियाखेड़ा में किया पौधारोपण ll
डबवाली पुलिस का हरित अभियानगांव रिसालियाखेड़ा में किया पौधारोपण ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस जहां एक ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए दिन-रात तत्पर है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इसी क्रम में थाना सदर डबवाली डायल-112 पुलिस टीम ने गांव रिसालियाखेड़ा में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डायल-112 टीम ने ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पौधे लगाए तथा उन्हें नियमित रूप से संरक्षित एवं देखभाल करने का भी संकल्प लिया । इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि जिस प्रकार पुलिस समाज को सुरक्षित रखने का कार्य करती है, उसी प्रकार वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं।
डबवाली पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है। पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता ऐसे प्रयास हैं, जो पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं।डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन की रक्षा करने जैसा है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो क्षेत्र को अधिक हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है । कानून का पालन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे समाज सेवा के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। @newstodayhry #newstodayhry




