उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में थाना आदमपुर पुलिस को सफलता :-डीएसपी अग्रोहा ll
उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में थाना आदमपुर पुलिस को सफलता :-डीएसपी अग्रोहा ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में डीएसपी अग्रोहा ने बताया कि थाना आदमपुर के उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र पुत्र सुभाष निवासी ढाणी सैनियान, मकान नंबर-47, ब्लॉक नंबर-6, आदमपुर, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी एक मामले में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किए जाने के बाद थाना आदमपुर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
डीएसपी अग्रोहा ने कहा कि हिसार पुलिस फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry



