चाकू मारकर हमला करने के मामले में चौकी 12 क्वार्टर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार ll
चाकू मारकर हमला करने के मामले में चौकी 12 क्वार्टर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार ll


हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी 12 क्वार्टर, पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता सोने पुत्र कर्नेल सिंह निवासी न्यू योग नगर, हिसार की शिकायत पर थाना एचटीएम में मुकदमा नंबर 385/2026 धारा 118(1), 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।शिकायत के अनुसार, ई-रिक्शा चालक सोने बस स्टैंड से सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ कहासुनी कर उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग उर्फ गोल्डी बाबा पुत्र संजय कुमार निवासी ढाणी किशनदत्त, 12 क्वार्टर रोड, हिसार तथा पवन कुमार पुत्र रामकिशन निवासी 12 क्वार्टर, हिसार के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अनुराग उर्फ गोल्डी बाबा ने एक ही दिन में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी ने ई-रिक्शा चालक पर हमला करने के अलावा एक अन्य स्थान पर भी चाकू से हमला किया था। आरोपी अनुराग के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, मारपीट, लड़ाई-झगड़ा सहित 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी, घटना के अन्य पहलुओं तथा आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले, हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वाले तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry



