Haryana
Trending

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा सहकारिता ढांचा :-सुभाष कलसाना ll

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा सहकारिता ढांचा :-सुभाष कलसाना ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना सोमवार को सिरसा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की और बैंक के साथ बेहतर वित्तीय व्यवहार करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने किसानों को बैंक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और बैंक के साथ बेहतर तालमेल के लिए जागरूक किया।इसके उपरांत चेयरमैन ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, तो हमारा पूरा सहकारिता ढांचा और मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से धरातल पर अनेकों जन-हितैषी योजनाएं व स्कीमें क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य केवल ऋण देना नहीं है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
चेयरमैन ने कहा कि अब हरियाणा का किसान पहले की तुलना में बहुत अधिक जागरूक हो चुका है। उन्होंने कहा सहकारिता कार्य प्रणाली में बेहतर बदलाव आया है। अब पहले की अपेक्षा रिकवरी रेट बेहतर हुआ है, जो कृषि क्षेत्र की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर, खेती उपकरण और व्यावसायिक कार्यों के लिए हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक किसानों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रख रहा है। आज विभिन्न बैंक के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदने, कृषि यंत्र लेने के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए बेहद कम और आसान ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर गणेश चावरिया, अम्बर मेहता, विष्णु शर्मा और बिमला सिंवर सहित अन्य गणमान्य और काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button