Haryana
Trending

सिविल लाइन पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ll

सिविल लाइन पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 17 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक सह आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जिला जेल हिसार भेज दिया गया।प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पी एस आई सोहित की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिविल लाइन हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त सह आरोपी विजय करन्वल पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी गांव खारा खेङी जिला हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी नशा बेचने या नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी कोई सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button