चौकी अनाज मंडी पुलिस ने उद्घोषित (PO) आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ll
चौकी अनाज मंडी पुलिस ने उद्घोषित (PO) आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी अनाज मंडी, थाना शहर हिसार के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 से उद्घोषित चल रहे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।प्रबंधक थाना शहर हिसार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा नंबर 371 दिनांक 20.05.2022, धारा 174-ए भारतीय दंड संहिता के तहत थाना शहर हिसार में मामला दर्ज है। यह मुकदमा माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMIC) हिसार द्वारा आरोपी को उद्घोषित (PO) घोषित किए जाने के उपरांत दर्ज किया गया था।
मामले की आगामी तफ्तीश चौकी अनाज मंडी के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान आरोपी विनोद कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी मकान नंबर 52, एयरटेल टावर के पास, गांव तेजाखेड़ा, तहसील डबवाली, जिला सिरसा की लगातार तलाश की गई। जांच में पता चला कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मुकदमे में जिला जेल-1 हिसार में बंद है। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर नियमानुसार आरोपी को गिरफ्तार किया अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत मे जेल भेज गिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके @newstodayhry #newstodayhry




